होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में थाने के निकट चाय के खोखे के ताले तोड़कर चोरी।

बिल्सी में थाने के निकट चाय के खोखे के ताले तोड़कर चोरी।

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। बीती रात थाने के निकट घने कोहरे में चोरों ने एक चाय के खोखे के ताले तोड़ कर उसमें रखा एक गैस सिलेंडर और अन्य सामान को चुराकर ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी कैलाश चंद्र वाष्र्णेय पुत्र सियाराम नगर के मोहल्ला संख्या में थाने के निकट चाय का खोखा है। जो दिनभर चाय बेचने का काम करते है।

बीती मंगलवार की रात करीब साढ़े छह बजे अपने खोखे में ताले लगाकर घर गए। जब आज सुबह वह यहां पंहुचे तो देखा खोखे के दोनों ताले टूटे पड़े हुए थे। साथ ही खोखा में रखा एक गैस सिलेंडर और कुछ पान-मशाले की पुड़िया यहां से गायब थी। उन्होने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। वहीं थाने के निकट हुई चोरी से लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी चितिंत बने हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here