होम राज्य उत्तर प्रदेश “आचमन” कवि सम्मेलन के तृतीय उत्सव का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने...

“आचमन” कवि सम्मेलन के तृतीय उत्सव का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन,हरिओम पवार को दिया गया तीसरा आचमन सम्मान,

लखनऊ। आचमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन की समृद्ध परम्परा का तृतीय उत्सव आज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के प्रेक्षागृह, न्यू हैदराबाद लखनऊ में आयोजित किया गया आचमन के तीसरे संस्करण कवि सम्मेलन का उदघाट्न उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया। देररात तक जारी इस कवि सम्मेलन में इस बार के आचमन सम्मान से देश दुनिया में मशहूर कवि “हरिओम पवार” को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रतिबर्ष आचमन फाउंडेशन की संस्थापक कवियत्री डॉक्टर सोनरूपा विशाल द्वारा आयोजित किया जाता है।इसी श्रंखला में आज यह तीसरा कविसम्मेलन है जो लखनऊ के सँस्कृत संस्थान में आयोजित किया गया।कवि सम्मेलन में हरिओम पवार,विनोद श्रीवास्तव,इक़बाल अशहर, चंदशेखर वर्मा, चिराग़ जैन,भावना श्रीवास्तव,उपदेश शंखधार,योगेश योगी,मनु वैशाली जैसे देश के नामी गिरामी कवियों को आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष और भाषा संस्थान के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ,इंडो अमेरिकन चैम्बर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर, कवि सर्वेश अस्थाना, आयोजक एवं कवियत्री डॉ सोनरुपा विशाल, विशाल रस्तोगी, डा अक्षत अशेष सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here