होम राज्य उत्तर प्रदेश सचिन सूर्यवंशी सहित तीनों भाइयों व उनके पिता पर विभागीय अधिकारियों व...

सचिन सूर्यवंशी सहित तीनों भाइयों व उनके पिता पर विभागीय अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से दुकान निर्माण का लगा आरोप,मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत,

बदायूँ। पर्यावरण संरक्षण के लिये लाखों पौधे लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हो चुके बदायूँ के समाज सेवी सचिन सूर्यवंशी सहित उनके पिता व भाई के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुराने सर्राफा बाज़ार में अबैध रूप से बिना नक्सा पास कराये विभागीय अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत से दुकान निर्माण कराये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता सिमरन गुप्ता ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए राधेलाल पुत्र छोटेलाल,निवासी मोहल्ला चकलानीम निकट सुभाष चौक बदायूँ व उनके तीनों लड़के कुश कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू, आदर्श कुमार सिंह उर्फ मुन्ना व सचिन कुमार सिंह उर्फ सचिन सूर्यवंशी को निहायती दबंग व शातिर किस्म के झगड़ालू बताते हुए आरोप लगाया है कि उक्त लोग मालवीय गंज से कुछ कदम की दूरी पर पुराने सर्राफा बाजार में विभागीय अधिकारियों व पुलिस की सांठगांठ से बिना अनुमति बिना नक्सा पास कराये हुए ही रातों रात दुकान निर्माण करा रहे हैं।पड़ोसी द्वारा परेशानी जताने पर उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर दबंगाई दिखा रहे हैं।

सिमरन गुप्ता ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि उक्त लोग इससे पूर्व बदायूँ के थाना कादरचौक की ज़मीन का गलत तरीक़े से बैनामा कराकर उस पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर चुके हैं इस केस में उक्त दबंगों ने थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक पर ही मुकदमा दर्ज करा चुके हैं जो अभी लम्बित है,इसी के चलते इनके हौसले बुलंद हैं,उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त दुकान का निर्माण नक्शा पास कराये बिना निर्माण कार्य तुरंत रुकबाने व दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here