बदायूँ। एम डी पब्लिक स्कूल शेखूपुर में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसके बाद प्रिंसीपल मैम सुमन सिंह ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाये।


इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी, बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए।सभी बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। स्कूल के बच्चों ने अंत में राष्ट्रीय गान गाया। स्कूल प्रबंधक शकील अहमद ने बच्चों को इस स्वतंत्रता को बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल सुमन सिंह ने बताया कि कैसे हमारे देश भक्तों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस स्वतंत्रता को हासिल किया है और हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी।साथ ही आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
अंत मे स्वतंत्रता दिवस की खुशी में समाज सेवी अजब सिंह यादव की ओर से उनकी पुत्री रोशनी यादव ने बच्चों को मिष्ठान के साथ जोमेट्री बॉक्स बांटे।

























