बदायूँ।जिले में सोमवार को स्वतंत्रतता दिवस की धूम रही। सुबह झंड़ोत्तलन के बाद लोगों ने देश को आजाद कराने वाले भारत माता को अमर सपूतों को भींगी पलकों से याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। शिक्षण संस्थाओं, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। ध्वजारोहण, नुक्कड़ नाटक, सभा, गोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के नायकों को याद करने के साथ ही भविष्य के भारत की सुनहरी तस्वीर पेश की।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम बदायूं क्लब में हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित हुआ,मुख्य अथिति सहकारिता पूर्वोत्तर राज्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं क्लब बदायूं में क्लब भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इसके बाद उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी बागीश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर बदायूं लखनऊ बदायूं के लिए बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, ट्रेक्टर, चेक, टैबलेट एवं स्मार्ट फोन आदि वितरित किए।
कार्यक्रम में बीएल वर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को भी सम्मानित किया गया। अन्त में डीएम ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं डा अक्षत अशेष ने किया।













अमृत सरोवर “मझिया” पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया,इस दौरान BDO जगत श्री अखिलेश कुमार चौबे,प्रधान श्रीमती धर्मवती,सचिव रीना पाठक, एपीओ जगत तेजपाल सिंह, टीए प्रधान पति श्री राजवीर सिंह जगदीश सिंह, पंचायत सहायक कृष्णा कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।



लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया यह सब। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रेम शंकर शर्मा ने झण्डा फहराया इसके बाद स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपने देश की विदेशी अस्मिता तथा गौरवशाली इतिहास को अटूट बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत। रहना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत विश्व का सर्वाधिक युवा देश है जहां 70 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष की आयु से कम है ऐसे में यह सर्वाधिक उपयुक्त समय हैं जब हम सब अपने कर्मबल व अपने पौरूष इस राष्ट्र को सोने की चिड़िया बना दें। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी स्कूल निदेशक श्रीमती छवी शर्मा श्रीमती रीता त्रिवेदी श्री देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती अनुनन्दनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत मे स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुनन्दनी शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।







इसी तरह श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ,विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती रजनी अनेजा ने ध्वजारोहण किया,बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गये। विद्यालय प्रबंधक श्री राजेंद्र अनेजा एडवोकेट ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया, विद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट सरदार गुरदीप सिंह जी ने देश की आज़ादी के लिये देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले सभी शहीदों को याद किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा अंत में श्रीमती रजनी अनेजा द्वारा सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।





स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर बदायूं की ओर से बाल विकास परिषद कृष्णापुरी बदायूं में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमृत महोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने शिशुओं के द्वारा देश भक्ति के गीत गाये।कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा सचिव अजय कुमार सक्सेना महिला संयोजिका श्रीमती प्रमिला गुप्ता एवं श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों को बैठने के लिए 12 कुर्सियां भारत विकास परिषद की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परिषद के सचिव श्री अनूप कुमार सक्सेना द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस दौरान श्री अनिल कुमार शर्मा श्री अजय कुमार सक्सेना श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता श्री मनीष सिंघल श्री मुकेश गुप्ता श्री राजेंद्र गुप्ता श्री हरीकृष्ण श्री कमलेश कुमार श्री आरके उपाध्याय श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता श्री सुनील वार्ष्णेय महिला संयोजिका श्रीमती प्रमिला गुप्ता श्रीमती मंजू गुप्ता श्रीमती रजनी गुप्ता गीता गुप्ता दीप्ति गुप्ता,श्रीमती सविता चौहान सोनिका गुप्ता श्री सुनील गुप्ता एवं बाल विकास परिषद के सदस्य व विद्यालय का स्टाफ एवं सचिव अनूप कुमार सक्सेना उपस्थित थे ।




बदायूँ की हीरो मोटरसाइकिल शोरुम को सजाया गया

आर्य समाज चौक पर मोहल्ले वासियों ने सामूहिक सहयोग से 21फिट लंबे झंडे की स्थापना कर तिरंगा फहराया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के सामने डॉ उमेश ग़ौर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जी ने ध्वजारोहण किया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के अमर शहीदों के बलिदान के कारण हमें आज स्वतंत्रता दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए.विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी मयूर गुप्ता ने बताया कि जन-जन में देश के प्रति आस्था सम्मान राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करने के लिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . कवि कुलदीप अंगार ने अपनी वीर रस की कविताओं से लोगों में देश भक्ति का जोश भरा। इस अवसर पर उज्जवल गुप्ता, अरविंद गुप्ता ,प्रदीप रस्तोगी ,आशीष गुप्ता ,नीरज कोचर ,हरिओम पाठक, मयूर गुप्ता ,राजीव जौहरी ,शुभम रस्तोगी,नीता गुप्ता,नीलम रस्तोगी, सपना गौड़ आदि लोग मौजूद रहे


































