देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के लिए पोर्टल पोलिस सिटिजन पोर्टल डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन/कांवड़ लिंक दिया गया है। इस लिंक पर जाकर श्रद्धालु को पहले पंजीकरण करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर से पंजीकरण होगा।कांवड़ यात्रा में असमाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस ने खास व्यवस्था बनाई है। इस वर्ष भी कुछ महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में ही कांवड़ यात्रियों के बीच तैनात रहेंगे। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कांवड़िये के वेश में असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों के बीच ही घुलमिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad पर क्लिक करें। पोर्टल खोलने के बाद उसमें एक मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, घर का पता, हरिद्वार आने व वहां से जाने की तिथि, ग्रुप में सदस्यों की संख्या, यदि वाहन से आ रहे हैं तो वाहन नंबर भी दर्ज करना होगा। रजिस्टर करने के बाद एक नंबर मिलेगा। यही आपका रजिस्ट्रेशन नंबर होगा।
कांवड़ यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार का यू-टर्न!
कोरोना काल के 2 साल बाद आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. वहीं, कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड सरकार ने यू-टर्न ले लिया है. बता दें कि इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर पहली बार अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की घोषणा की गई थी. लेकिन, अब सरकार ने यू-टर्न लेते हुए फिलहाल कांवड़ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी है.


























