- भक्तों ने बिल्सी बालाजी धाम पहुंच अपने गुरु के दर्शन कर मनौती मांगी, कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
- बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बालाजी धाम पहुंच कर गुरुपूजन कर लिया आर्शीवाद,
बिल्सी।सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी धाम पहुंचकर भगवान श्री बालाजी के दर्शन कर मनौती मांगी।अपने गुरु महाराज श्री श्री 108 श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) के शिष्यों ने गुरु पूजन कर उनका आर्शीवाद लिया। गुरुपूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने अपने गुरु महाराज के चरण धोकर उनकी पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। बुधवार को सुबह से ही बालाजी महाराज अपने गुरु महाराज के दर्शन के लिए भक्तगण कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे मंदिर के बाहर सुबह महाआरती के बाद जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर अपने गुरु महाराज के चरण धोकर उन्हें रोली का तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर अपने भाव स्वरूप अंगवस्त्र मिष्ठान,व दक्षिणा भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।











सिद्धपीठ के महंत श्री श्री 108 श्री मटरू मल शर्मा महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर भगवान को चांदी का वर्क लगाकर चोले का चढ़ाया। भक्तों ने लाइनों मे घंटों खड़े रहकर अराध्य देव के दर्शन किए। भक्तों के जयकारों से समूचा बालाजी धाम गूंज उठा। गुरुपूर्णिमा पर अपने गुरू महाराज के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित बालाजी धाम बिल्सी मे पहुंचते हैं,बिगत दो बर्षों से कोविड गाइड लाइन के चलते गुरु पूजन कार्यक्रम स्थगित था।
सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी बिल्सी की ख्याति केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया मे फैली हुई है, प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले बालाजी के विशेष दरबार मे हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण अपनी मनोकामना हेतु हाजिरी लगाते हैं,श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके यहां आने से सभी दुख व संकट दूर हो गए है, यहां आने वाले रोगी व मन्नत मांगने वालों की सभी मनोकामना पूरी होती हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ की तहसील बिल्सी में स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में देश के हर क्षेत्र से गुरुपूर्णिमा मनाने आए श्रद्धालुओं का जोश दिन भर बना रहा।गुरु पूजन के लिये बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी सिद्धपीठ पहुंचकर महंत जी का पूजन कर माल्यार्पण किया साथ ही अंगवस्त्र व मिष्ठान के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति उपहार स्वरूप प्रदान की,इस दौरान हजारों की संख्या में दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान,मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब,हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, सहित विदेशों से आये भक्तों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना की,इस मौके पर, संजीब शर्मा,ओजित शर्मा,यश भारद्वाज,स्वतंत्र राठी,पुश्किन माहेश्वरी, जितेंद्र जित्तू वार्ष्णेय, चारु सोमानी,श्री कांत मिश्रा,प्रदीप कुमार शर्मा,सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


























