होम राज्य उत्तर प्रदेश पद्मविभूषण से सम्मानित कलाकारों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों, बदायूँ क्लब सदस्यों, खिलाड़ी,...

पद्मविभूषण से सम्मानित कलाकारों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों, बदायूँ क्लब सदस्यों, खिलाड़ी, समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ।

बदायूं। बदायूं क्लब प्रांगण में वन सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में आज पद्मविभूषण से सम्मानित उस्ताद निसार हुसैन खान के पुत्र उस्ताद इफ्तिखार हुसैन खान, उनके नाती क्वारा दानिश हुसैन बदायूंनी, एवं सितार वादक मुजतबा हसन, सेना के पूर्व सैनिक ब्रजेश मिश्रा, खिलाड़ी व सदस्य डा तन्मय रस्तोगी, नितिन गुप्ता, आशीष सिंघल, पदाधिकारी मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, सचिव डा अक्षत अशेष, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार, विनीत शर्मा, सुशील शर्मा , सुमित गुप्ता, ने मिल कर 75 पौधों का पौधारोपण किया।

सचिव डा अक्षत अशेष ने कहा, यह आयोजन समय की मांग है और क्लब के इस प्रयास से निश्चित रुप से अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित होंगे। अन्त में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि पौधों के पौधारोपण को आने वाले दिनों में और सफल बनाया जायेगा, यह पौधे जीवित रहें और बढ़े इस लिए ट्री गार्ड सहित सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here