बदायूँ।राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार डा. उर्मिलेश की 71वीं जन्मतिथि पर बदायूँ क्लब बदायूँ में सायं 5:30 बजे से सजेगी “काव्य संध्या” इस दौरान डॉ उर्मिलेश को समर्पित वरिष्ठ गीतकार श्री नरेंद्र गरल द्वारा रचित ग़ज़ल संग्रह “सीपियों में” का भी लोकार्पण किया जाएगा।इस दौरान कविताओं द्वारा डॉ उर्मिलेश की स्मृतियों को याद किया जायेगा।काव्य संध्या का आयोजन उर्मिलेश जन चेतना समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहेंगे।


























