होम राज्य उत्तर प्रदेश मुस्लिम समाज ने कहा हमारी आवादी 75 फीसदी,तो नियम भी हमारे हिसाब...

मुस्लिम समाज ने कहा हमारी आवादी 75 फीसदी,तो नियम भी हमारे हिसाब से बनेंगे,दबाब बनाकर बदलबा दी स्कूल की सालों से चली आ रही प्रार्थना।

  • सालों से चली आ रही प्रार्थना को भी दिया सांप्रदायिकता का रंग
  • प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में बच्चों से हाथ जोड़कर कराई प्रार्थना,
  • ऐसी सोच फैलाने वाली मानसिकता को कुचलना जरूरी है.”पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी नेता रघुवर दास,

झारखंड के गढ़वा में धर्म के नाम पर शिक्षण संस्थानों में मनामानी का मामला सामने आया है. यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा सालों से चली आ रही प्रार्थना को भी सांप्रदायिकता का रंग दे दिया गया है. मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने दबाव बनाते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समाज की आबादी 75 प्रतिशत है, इसलिए नियम भी हमारे अनुरूप ही बनाने होंगे. स्कूल की प्रार्थना भी हमारे हिसाब से होगी. मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानाध्यापक को वर्षों से स्कूल में चली आ रही प्रार्थना को बदलने के लिए विवश कर दिया।

प्रधानाध्यापक युगेश राम का कहना है कि पिछले चार महीने से मुस्लिम लोगों ने स्कूल में जबरन प्रार्थना को बदलवा दिया है. कई बार मुस्लिम समुदाय के युवक इस मुद्दे पर स्कूल में आकर हंगामा कर चुके हैं.अब दया कर दान… प्रार्थना को बंद करवा कर तू ही राम, तू ही रहीम है…प्रार्थना शुरू करा दी गई है. इतना ही नहीं प्रार्थना के दौरान बच्चों को हाथ जोड़ने से भी मना कर दिया गया था. मीडिया की खबर के मुताबिक ग्रामीणों की जिद के आगे विवश प्रधानाध्यापक अब यहां बदले रूप में प्रार्थना करवाने लगे थे. इसकी जानकारी कोरवाडीह पंचायत के मुखिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी .स्कूल संचालन में हस्तक्षेप न करने को समझाया पर नहीं माने ग्रामीण
प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना दिए जाने पर मुखिया शरीफ अंसारी ने हंगामा करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवकों को स्कूल संचालन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किए जाने के लिए समझाया लेकिन ग्रामीण जब नहीं माने तो मुखिया ने गांव वालों के अनुसार ही प्रधानाध्यापक को स्कूल संचालन की सलाह दी.

मामले में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना सभा को अपने हिसाब से कराने को लेकर विद्यालय के शिक्षकों को मजबूर किए जाने की सूचना मिली जो जांच में सही पायी गयी.उन्होंने कहा सरकारी आदेश की अवहेलना करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी. उधर मुखिया शरीफ अंसारी ने सोमवार को कहा कि मुझे इसकी जानकारी आज ही मिली है. मैं मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों की बैठक कर इसका समाधान करने का प्रयास करूंगा. किसी भी कीमत पर गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा जाएगा.

मामला जब मीडिया की सुर्खियां बना तो प्रशासन भी हरकत में आया और कोरवाडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचा. स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई जिसके बाद नतीजा ये मिकला कि, बच्चों ने फिर हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी शुरू कर दी है. इससे पहले बच्चे हाथ मोड़कर प्रार्थना कर रहे थे. 

बच्चों ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना 
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भी बच्चों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की. इस दौरान बच्चों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी समेत स्थानीय लोग खड़े रहे. जानकारी के मुताबिक उपायुक्त रमेश घोलप और आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की तरफ से आपसी समरसता कायम रखने को लेकर भी जागरूकता मुहिम शुरू की गई है. 

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि, ”राज्य में तुष्टिकरण का जो बीज बोया जा रहा है, यह उसी का फल है. लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले समय में ऐसा करने की हिमाकत कोई और ना करें. ऐसी सोच फैलाने वाली मानसिकता को कुचलना जरूरी है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here