होम राज्य उत्तर प्रदेश स्व.बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में आयोजित बदायूं क्लब के सदस्यों के बीच...

स्व.बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में आयोजित बदायूं क्लब के सदस्यों के बीच हुए किकेट मैच में ईशान मेंहदीरत्ता ने आलराउन्डर प्रदर्शन करते अपनी A टीम को दिलाई जीत, क्लब में प्रत्येक माह में हेांगी खेलकूद की गतिविधियां-अक्षत अशेष

बदायूं। बदायूँ क्लब, बदायूं में प्रतिवर्ष क्लब के सदस्यों के लिये आयोजित होने वाले स्व. बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति क्रिकेट मैच में सदस्यों ने जमकर आनंद लिया ।खेलो इण्डिया अभियान के अन्तर्गत आज हल्की बूंदाबांदी के बीच सुबह 6.30 बजे शुरू हुए किक्रेट मैच में टीम बी के कप्तान ज्योति मेहंदी रत्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम बी ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी, 79 के स्कोर में बल्लेबाज गौरव रस्तोगी, डॉ. डी. के. सिंह, रचित गोयल का योगदान विशेष रहा। टीम ए की ओर से ईशान ने तीन और ईशू रस्तोगी, अक्षज रस्तोगी, क्षितिज शंखधार, ने दो -दो विकेट लिये।

टीम ए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में सात विकट खोकर 80 रन बना कर मैच में जीत हासिल कर ली,मैच के हीरो रहे ईशान मेंहदीरत्ता ने सर्वाधिक 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नवीन शर्मा और ईशू ने भी अच्छा योगदान दिया। टीम बी की ओर से हर्षित सक्सेना ने सर्वाधिक दो विकट व एक रन आउट किया। चित्रांश, नितिन अग्रवाल, आदित्य, रुपिन्दर सिंह ने एक-एक विकट लिया। मैच के हीरो रहे ईशान मेंहदीरत्ता को मैन ऑफ द मैच, वैस्ट बॉलर ईशू रस्तोगी, वैस्ट फील्डर हर्षित सक्सेना एवं बैस्ट वैट्समैन गौरव रस्तोगी चुने गये। अम्पायर के रुप में डालचन्द्र मथुरिया, संतोष कुमार शर्मा एवं अक्षत दुआ उपस्थित रहे। सभी को मैच के उपरान्त उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता द्वारा पुरुस्कृृत किया गया।

टीम A में अक्षत रस्तोगी, संजय रस्तोगी, मयूर गुप्ता, ईशान, आशीष सिंघल, क्षितिज शंखधार, नवीन शर्मा, दीपक सक्सेना, सार्थक, सुमित मिश्रा, डॉ. श्रीकान्त मिश्रा, आगम अशेष रहे।

उपविजेता टीम B में ज्योति मेंहदीरत्ता, अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, नितिन अग्रवाल, गौरव रस्तोगी, चित्रांश सक्सेना, रविन्द्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, डॉ. आदित्य हरी गुप्ता, डॉ. डी. के. सिंह, रचित गोयल, नितिन कुमार, कुलदीप रस्तोगी रहे। डॉ. एस. के. गुप्ता ने सभी खेलने वाले सदस्यों को बधाई देते हुये कहा, कि मन, मस्तिष्क एवं संस्कार के तालमेल के साथ शारीरिक गतिविधियों की आवश्यक्ता के ऐसे आयोजनों की जरुरत को आवश्यक बताया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य शरद रस्तोगी, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here