बदायूँ। युवा संकल्प सेवा समिति की एक बैठक संस्था के कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ अभियान को 15 दिन और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर संस्था द्वारा एक साथ 15 ब्लॉकों पर पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी जिम्मेदारी संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप दी गई है जिनकी देखरेख में ब्लॉकों पर आम, पीपल, नीम, बरगद, अशोक, जामुन, सागौन, बबूल आदि के पोधे लगाए जाएंगे।


संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि संस्था द्वारा 15 दिन पौधारोपण और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है। जिसमें आम जनमानस के सहयोग से इस पुनीत कार्य को बहुत जल्दी पूर्ण किया जाएगा उन्होंने जनता से अपील की की बरसात का मौसम आ रहा है वह भी अपने घर आंगन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखरेख अपने बच्चों की तरह करें उसमें नियमित खाद्य व पानी देते रहे जिससे कि वह बहुत जल्दी एक वृक्ष का रूप धारण कर सके।
संस्था के सदस्य केंद्रभान सिंह ने कहा कि 21 जून को योग दिवस है जिस पर सभी लोग योग करने के बाद एक एक पौधा जरूर लगाएं सभी लोग यह शपथ ले कि जो पौधा वह लगाएंगे उसकी देखरेख भी करेंगे जिससे कि आने वाले समय में जो यह भीषण गर्मी हो रही है जिससे बहुत जल्दी मुक्ति मिल सके।बैठक की अध्यक्षता संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने की, संचालन संस्था सदस्य केन्द्रभान सिंह ने किया।
इस मौके पर राजेंद्र शाक्य, मोहम्मद इरफान, दुष्यंत कुमार, सुनील कुमार, सनित कुमार, मोहम्मद अजवर, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।





















