बिल्सी में कल आयोजित होने जा रहे महेश नवमी महोत्सव के लिये समाज के लोगों ने आज केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा से उनके उझानी आवास पर शिष्टाचार भेंट करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देते हुए उन्हें आमंत्रित किया गया,



इसी क्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा-अशोक भारती,जिलाध्यक्ष भाजपा-राजीव गुप्ता, सहित माहेश्वरी समाज के सवसे वयोवृद्ध समाज सेवी एवं समाज की प्रतिष्ठित संस्था महेश वाल विघा मन्दिर इन्टर कालेज के अध्यक्ष हरीश चन्द कंटक को 12 तारीख को मनाए जाने वाली महेश नवमी पर्व पर आने का निमंत्रण दिया गया।निमंत्रण पत्र देने के दौरान कार्यक्रम के संयोजक आदित्य महेश्वरी, संरक्षक राकेश महेश्वरी,अखिल मालपानी प्रखर महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’, मधुप राठी मुकुल मालपानी, विवेक राठी,मंडल अध्यक्ष गगन राठी,प्रखर महेश्वर आदि उपस्थित रहे, विदित हो कि महेश्वरी समाज बिल्सी के तत्वाधान मे महेश्वरी उत्पत्ति दिवस दिनांक 12 जून 2022 दिन रविवार को महेश बाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाया जाएगा,

























