होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में “महेश नवमी महोत्सव” कल, धूमधाम से मनाने की ...

बिल्सी में “महेश नवमी महोत्सव” कल, धूमधाम से मनाने की तैयारियां जारी,कई वीआईपी करेंगे शिरकत,समाज के वयोवृध्द एवं मेधावी छात्र होंगे सम्मानित,

बदायूँ/बिल्सी नगर में माहेश्वरी समाज के वंशोत्पति दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जारी है,माहेश्वरी समाज 12 जून (कल) को बड़े ही धूमधाम से महेश नवमी महोत्सव मनाने जा रहा है,जिसको लेकर यहां व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है।

आयोजक समिति के संयोजक आदित्य माहेश्वरी प्रखर महेश्वरीने बताया कि 12 जून को महेश नवमी महोत्सव नगर के कछला रोड स्थित श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाज के वयोवृध्द एवं मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा,प्रतिबर्ष मनाए जाने वाला यह महोत्सव इस बार सबसे अलग होगा।महोत्सव में शामिल होने के लिये कई वीआईपी के आने की भी संभावना है। इस बार महेश नवमी महोत्सव समिति के सयोंजक की जिम्मेदारी दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’, आदित्य माहेश्वरी ,अखिल मालपाणी,प्रखर माहेश्वरी की सयुंक्त रूप से है,वहीं इस बार इसके अध्यक्ष के रूप मुकेश माहेश्वरी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here