होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ कन्ट्री इन में 24 अप्रेल को सजेगा आचमन काव्य समारोह व...

बदायूँ कन्ट्री इन में 24 अप्रेल को सजेगा आचमन काव्य समारोह व आचमन सम्मान का मंच,

बदायूँ।आचमन काव्य समारोह व आचमन सम्मान शीर्षक से 24 अप्रेल रविवार की शाम 6 बजे बदायूँ के होटल कन्ट्री इन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ शाम 6 बजे होगा।

आचमन में देश के तमाम नामचीन कवि , उदय प्रताप सिंह,प्रमिला भारती, रमेश शर्मा, सर्वेश अस्थाना,टिल्लन वर्मा, अज़्म शाकिरी,अंकिता सिंह,राम भदावर, अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम की सयोंजिका बदायूँ की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवित्री सोनरूपा विशाल ने दी है।उन्होंने बताया कि इस बार ‘आचमन सम्मान’ से देश के जाने माने कवि “उदय प्रताप सिंह” को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार में राज्यमंत्री बी एल वर्मा, बिशिष्ट अतिथि के रूप शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिधान परिषद सदस्य बागीश पाठक, जिलाधिकारी बदायूँ दीपा रंजन,बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह भी मौजूद रहेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here