होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में श्री गुरु अर्जुन देव जी का सालाना दो दिवसीय प्रकाशोत्सव...

बदायूँ में श्री गुरु अर्जुन देव जी का सालाना दो दिवसीय प्रकाशोत्सव व सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी का समागम कार्यक्रम 23 व 24 अप्रेल को,

बदायूँ।शहीदों के सिरताज व शांति के पुंज के तौर पर जाने जाते पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का 459वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए बदायूँ में 23 अप्रेल शनिवार से धार्मिक समागम आरंभ होंगे ,यह समागम 24 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

इस उत्सव में हरविंदर पाल सिंह (लिटिल वीर जी) बीबी कौंला जी भलाई केंद्र अमृतसर वाले एवं जसप्रीत सिंह कोमल ,शाहजहांपुर वाले अपनी कथा व कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे,शनिवार 23 अप्रेल को सांय 6:30 से 11 बजे तक रहिरास साहिब,आरती शब्द कीर्तन एवं कथा समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।रविवार 24 अप्रेल को प्रातः 7:30 से 11 बजे तक आसा दी वार, शब्द कीर्तन एवं कथा,समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर,(भण्डारा) चलेगा।

उक्त सभी कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,गुरु गोविंद सिंह मार्ग, पंजाबी मोहल्ला बदायूँ में मनाए जाएंगे यह जानकारी अध्यक्ष गुरदीप सिंह द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here