बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की ओर से रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि “एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।” उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संरक्षक जय प्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष के.बी. गुप्ता, प्रदेश मंत्री दीपेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता, जिला महामंत्री अंश गुप्ता, जिला मंत्री वैभव गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here