होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य सड़क हादसे में घायल, ड्राइवर और गनर भी...

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य सड़क हादसे में घायल, ड्राइवर और गनर भी जख्मी,बिसौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा ईलाज,

बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उनके ड्राइवर और गनर को भी चोटें आई हैं। तीनों को उपचार के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विधायक आशुतोष मौर्य रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे। इसी दौरान बनकोटा के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे एक वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और विधायक सहित उनके ड्राइवर व गनर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की सहायता से विधायक, उनके ड्राइवर और गनर को तत्काल बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक और अधिकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं..

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आमने-सामने की टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here