होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली सरस्वती शिशु मंदिर में कांवड़ यात्रा संपन्न, शिवभक्ति में डूबा विद्यालय...

बरेली सरस्वती शिशु मंदिर में कांवड़ यात्रा संपन्न, शिवभक्ति में डूबा विद्यालय परिसर,

हर -हर महादेव के जयकारों से गूंजा वातावरण

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका के निर्देशन में श्रावण मास के पावन अवसर पर विद्यार्थियों एवं आचार्यों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा संपन्न की गई।

यात्रा के विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन, सेवा और सामाजिक एकता की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सनातन परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति महानगर संयोजिका सुरुचि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। विद्यालय के आचार्यों ने कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, जूही, पूनम, चांदनी, किरण राय, साधना सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here