बदायूं। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा महिला मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती तृप्ति शर्मा को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष (बदायूं) मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तृप्ति शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि तृप्ति शर्मा अपनी सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
मंडल अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित दीक्षित ने श्रीमती तृप्ति शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तृप्ति शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के विचारों एवं संगठन की नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जिले में नई ऊर्जा मिलेगी और जनहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रियता और अधिक बढ़ेगी।


























