होम राज्य उत्तर प्रदेश जिला टेंट एसोसिएशन ने आशियाना टेंट परिसर में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के...

जिला टेंट एसोसिएशन ने आशियाना टेंट परिसर में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ लिया देशहित का संकल्प,

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला टेंट एसोसिएशन, बदायूं की ओर से आशियाना टेंट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं टेंट कारोबार से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर संरक्षक राजीव भारद्वाज, जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला महामंत्री विनोद सपड़ा, युवा जिलाध्यक्ष अमित गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल, नगर अध्यक्ष तिलक सपड़ा,अमन ढींगड़ा , जवाहर सपड़ा सहित टेंट व्यवसाय से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here