होम राज्य गुजरात उपचुनाव नतीजे: बिहार और मध्यप्रदेश मे भाजपा की करारी हार, गुजरात मे...

उपचुनाव नतीजे: बिहार और मध्यप्रदेश मे भाजपा की करारी हार, गुजरात मे जीती भाजपा, क्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी या युवाओं की नाराज़गी बनी हार वजह?

बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनावों के परिणाम सामने आने के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। बिहार के बांकीपुर में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है ।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 31 राउंड की मतगणना के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर ने लगभग 19,246 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें करीब 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को लगभग 34 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इस सीट पर लगभग 34 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार को 66,757 जबकि भाजपा प्रत्याशी को 60,741 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली और पार्टी ने अपना गढ़ बरकरार रखा।

उपचुनाव के परिणामों के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और विपक्षी दलों ने इन नतीजों को अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया है। विपक्ष का दावा है कि युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और अन्य जनसरोकारों को लेकर असंतोष देखने को मिला, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया। कुछ विपक्षी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के विवादित मुद्दों ने मतदाताओं के रुझान को प्रभावित किया।

उधर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नतीजों से देश में बदलाव की राजनीति को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर भाजपा को मजबूत माना जाता था, वहां हार यह संकेत देती है कि राजनीतिक माहौल में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भले ही ये केवल तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव हैं, लेकिन इनके परिणामों को आगामी चुनावों की रणनीति और राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here