


बदायूं। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार यादव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


























