




बदायूं। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में बुधवार को ‘येलो डे’ उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्ले कक्षा के बच्चों ने आम के चित्रों में रंग भरे, नर्सरी के विद्यार्थियों ने स्कूल बस की रंग भरने की गतिविधि की, जबकि केजी के बच्चों ने क्रम्पलिंग तकनीक से आम की सुंदर कलाकृति तैयार की। बच्चों ने आम के रस का आनंद लिया और आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराते हुए उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहभागिता का विकास करना था।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा, निदेशिका रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


























