होम राज्य उत्तर प्रदेश भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में NEET व JEE में सफल छात्रों का...

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में NEET व JEE में सफल छात्रों का हुआ सम्मान

बिल्सी (बदायूं)। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र अनस सिद्दीकी को NEET तथा उनके छोटे भाई अहमद रजा सिद्दीकी को JEE (आईआईटी प्रवेश परीक्षा) में सफलता प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंध समिति के संजीव वार्ष्णेय एवं अवनेश वार्ष्णेय ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने दोनों सफल छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान अनस सिद्दीकी और अहमद रजा सिद्दीकी ने अपने सफलता के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के महत्व के बारे में बताया तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. गुप्ता ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। वहीं छात्रों के पिता अली हुसैन ने उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय, शिक्षकों और कठिन परिश्रम को दिया।

कार्यक्रम का संचालन पवन शंखधार ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना (एचओडी), अतुल वार्ष्णेय, गीता रानी, आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शांखी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here