बदायूं। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की महिला मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती नगमा को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष (बदायूं) मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने नगमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। उनके निर्देश पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष अमित दीक्षित ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नगमा को नियुक्ति पत्र सौंपा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नगमा ने कहा कि वह संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के विचारों और संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से कार्य करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here