
बिल्सी (बदायूं)। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में श्री हनुमान बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में 23 जून को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
समिति के प्रमुख सेवादार नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि अंतिम बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 6 बजे बालाजी महाराज का चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 7 बजे सुंदरकांड पाठ एवं मूर्तिप्रतिष्ठित की जाएगी , सुबह 8 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार, सुबह 9:30 बजे महाआरती तथा प्रातः 10 बजे सबामनी भोग अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के सदस्य आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।


























