होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वच्छता अभियान में जुटे विधायक हरीश शाक्य, कार्यकर्ताओं संग की सफाई

स्वच्छता अभियान में जुटे विधायक हरीश शाक्य, कार्यकर्ताओं संग की सफाई

उझानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में उझानी नगर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों के साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है।

अभियान में उझानी क्षेत्र के राहुल शंखधार सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here