बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मुजरिया मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विधायक हरीश शाक्य ने श्री नरेंद्र माहेश्वरी, श्री प्रशांत शर्मा, श्री ब्रह्म सिंह, श्री पान सिंह राजपूत, श्री सोनपाल बघेल, श्री खुशीराम माथुर, श्री रामकुमार दीक्षित, श्री अमरीश तिवारी, श्री प्रदीप तिवारी, श्री शिवकुमार दीक्षित एवं श्री सुमित शाक्य के आवासों पर पहुंचकर परिवारजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उनके मार्गदर्शन से ही समाज सही दिशा में आगे बढ़ता है।

कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में विधायक हरीश शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के बीच रहकर सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

इस दौरान उपदेश चौहान, सुनील शाक्य, शिव सिंह गुर्जर, आर्येंद्र यादव, मुनीश पाल, गिरीश चंद्र, मनोज पाल, भगवान दास शाक्य, अमित तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here