बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी स्थित श्री 1008 पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर का वर्षों से रुका निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन, सहारनपुर से आए रवि कुमार जैन एवं उनकी टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
रवि कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2008 में ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन वर्ष 2012 में उनके समाधि लेने के बाद निर्माण कार्य रुक गया था। अब समाज के लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की संस्तुति की गई। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन (टीटू भैया), ट्री मैन प्रशांत जैन, अतुल कुमार जैन, अनिल जैन, सतीश जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

























