बदायूं। दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की मासिक जिला बैठक शनिवार को मातृशक्ति जिला संयोजिका डॉ. श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता तथा बेटियों के सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियां, अनेक सामाजिक चुनौतियों और भ्रामक जालों का सामना कर रही हैं। ऐसे समय में उन्हें जागरूक करना, भारतीय संस्कारों से जोड़ना तथा आत्मबल प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।

जिला उपाध्यक्ष श्रीमती महिषा सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल बेटियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों तक बेटियों को आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

बैठक में विभाग संयोजिका किरण सिसोदिया, नीलू मिश्रा, सुनीता मिश्रा, सुमन लता, पूर्णिमा सक्सेना, रानी देवी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा तथा विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here