बदायूं। जिस दिन उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा और भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ठीक उसी दिन बदायूं पुरी में भी उसी श्रद्धा और उल्लास के साथ उत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को बदायूं के वैभव लॉन (बदायूँपुरी) में ‘श्री जगन्नाथ जी भव्य रथ यात्रा’ का आयोजन होने जा रहा है।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की जिम्मेदारी ‘भगवान जगन्नाथ सेवा समिति संचालित श्री राधा कृष्ण जी महाराज विराजमान सत्य गुरु द्वार सोऽहम् गीता मन्दिर ट्रस्ट, रामबाड़ा (सय्यदबाड़ा) बदायूँपुरी’ संभाल रही है।
आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी:
उत्सव को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। प्रमुख रूप से जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी इस प्रकार हैं- अध्यक्ष: शरद रस्तोगी (बेनी माधो रामरक्षपाल सर्राफ) उपाध्यक्ष – राकेश धिंगड़ा (देवकीनंदन दौलतराम) मंत्री – संजय रस्तोगी (रस्तोगी मेडिकल) सहमंत्री– सुनीत सक्सेना संयोजक -सुरेन्द्र कुमार कश्यप विशेष सहयोगी– दीपांक रस्तोगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि बदायूं में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बिल्कुल उसी दिन और समय के अनुसार होगा जब उड़ीसा के पुरी में मुख्य कार्यक्रम चल रहे होंगे, ताकि स्थानीय श्रद्धालु भी घर बैठे इस अलौकिक उत्सव का पुण्य लाभ उठा सकें। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


























