बिल्सी। नगर एवं क्षेत्र में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।

मुख्य कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और साहस के प्रतीक थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी झुकना स्वीकार नहीं किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदीप चौहान, अजय प्रताप सिंह, राहुल वार्ष्णेय, संजीव खुशियां प्रमोद तोमर रोहित चौहान संजीव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here