होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी की गणेश नगर कॉलोनी में पालिका की बदहाल व्यवस्था, 7 साल...

बिल्सी की गणेश नगर कॉलोनी में पालिका की बदहाल व्यवस्था, 7 साल बाद भी सड़क-नाली का इंतजार, कई बार मांग और शिकायत के बाद भी समाधान नहीं,

बिल्सी।नगर के बदायूं स्टैंड के पास एचडीएफसी बैंक के निकट स्थित गणेश नगर कॉलोनी में पिछले सात वर्षों से सड़क और नाली निर्माण न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

कॉलोनी निवासी विशाल सागर ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी बदायूं एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वर्ष 2019 से अब तक करीब 10 बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।

वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के आसपास खेत, प्लॉट और कई रास्तों की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण दिक्कत आ रही है। फिलहाल पालिका में बजट की कमी है, लेकिन बजट मिलने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here