होम राज्य उत्तर प्रदेश लार्ड कृष्णा स्कूल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप,विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के...

लार्ड कृष्णा स्कूल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप,विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुर, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन,सकारात्मक सोच और संवाद कौशल पर जोर,

बदायूं: विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान इन्फिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से आईं डॉ. श्रद्धा महाजन, सुश्री मुस्कान अली, सुश्री अंजीना नवेद एवं सुश्री खुशी साहनी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और बेहतर व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

विशेषज्ञों ने प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक करते हुए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here