1. चौकी इंचार्ज हितेश कुमार आजाद ने संभाली स्थिति
  2. पुलिस और मोहल्लेवासियों के संयम से टल गईं घटना
  3. ईद के दिन बदायूं में बिगड़ सकते थे हालात, जागरूक नागरिकों और पुलिस ने दिखाई समझदारी

बदायूं। ईद के मौके पर शहर के मालवीयागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब भरत मिलाप गली (हुसैनी गली) में कुर्बानी के बाद भैंस की खाल को एक बोरे में भरकर गली के नुक्कड़ पर लगे बिजली बॉक्स के पास फेंक दिया गया। समय रहते जागरूक नागरिकों, मोहल्लेवासियों और पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई।

बताया जाता है कि गली निवासी अमित गौर एडवोकेट की नजर जब उस बोरे पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 1076 पर कॉल करके दी। आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना दिए जाने के बावजूद 1076 स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।और शाम 5 बजे तक गली के कुत्तों ने बोरे को फाड़ दिया और खाल को सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर मोहल्ले के लोगों में रोष फैल गया और इलाके में तनाव की स्थिति बनने लगी।

इसी दौरान क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने मामले की जानकारी स्वदेश केसरी न्यूज़ को दी। सूचना मिलते ही संवाददाता मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए तत्काल मालवीयागंज पुलिस चौकी इंचार्ज हितेश कुमार आजाद को अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हितेश कुमार आजाद अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए सफाई कर्मियों को बुलाकर खाल को वहां से हटवाया। उस समय तक मौके पर काफी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हो चुके थे, लेकिन लोगों ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस का पूरा सहयोग किया। नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य के चलते ईद जैसे संवेदनशील मौके पर कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई।

मोहल्लेवासियों ने चौकी इंचार्ज हितेश कुमार आजाद और उनकी टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो माहौल बिगड़ सकता था। वहीं लोगों ने 1076 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों में लापरवाही गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले को केवल सफाई तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर यह पता लगाना चाहिए कि यह हरकत किसने की। लोगों ने आशंका जताई कि इस प्रकार की गतिविधियां शहर का माहौल खराब करने की साजिश भी हो सकती हैं, क्योंकि यह इलाका हिंदू बहुल क्षेत्र माना जाता है।

मौके पर चौकी इंचार्ज हितेश कुमार आजाद, कांस्टेबल अजय कुमार, सुशील कुमार के अलावा मोहल्लेवासी शुभम, स्पर्श, मोहित, दिनेश, अमित कुमार एडवोकेट, गौरव दीक्षित, मयंक गुप्ता और यश रस्तोगी समेत कई लोग पुलिस का सहयोग करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने सभी नागरिकों का सहयोग और संयम बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here