बदायूं: शहर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर काव्य की मधुर ध्वनियों से गूंज उठा।

प्रतियोगिता चार हाउस—इग्निस, एक्वा, टेरा एवं वेंटस—के मध्य तथा चार वर्गों (कक्षा 1-2, 3-5, 6-8 एवं 9-11) में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ कविता प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

कक्षा 1-2:
प्रथम – युवान गुप्ता (एक्वा), द्वितीय – अमृता (एक्वा), तृतीय – सोनाक्षी सिंह (टेरा)

कक्षा 3-5:
प्रथम – चित्राक्ष (इग्निस), द्वितीय – अराध्या शर्मा (वेंटस) व मिष्टी पाठक (टेरा), तृतीय – वानी चौहान (एक्वा)

कक्षा 6-8:
प्रथम – अंशिका (वेंटस), द्वितीय – दिव्यांशी तिवारी (इग्निस), तृतीय – हिमानी (वेंटस)

कक्षा 9-11:
प्रथम – तांजिल (वेंटस), द्वितीय – अवनी (इग्निस), तृतीय – आरोही गुप्ता (वेंटस) व दर्श मिश्रा (इग्निस)

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा व रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य दीपक त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here