होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में आठ दिवसीय विशेष अभिरुचि ग्रीष्मकालीन...

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में आठ दिवसीय विशेष अभिरुचि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न,प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास और अनुशासन,

बदायूं। मीरा चौक स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण का समापन समारोहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।

विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान प्रशिक्षक टोली में रुचि महेश्वरी, कंचन राठौर, दीक्षा गोस्वामी, आरती पाठक, आकाशी सैनी, मीनू राठौर, रुचि चौहान, रुद्र महेश्वरी और धीरज शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here