होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन,फोटो फ्रेम प्रतियोगिता...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन,फोटो फ्रेम प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता,

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल School, बिल्सी में कक्षा पीजी से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फोटो फ्रेम प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे सामान से आकर्षक फोटो फ्रेम बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रियांश जैन, कृतिका माहेश्वरी, काशवी जैन, श्रेयश शर्मा, कियारा माहेश्वरी, अनन्या माहेश्वरी, अद्विका पाल और मौलिक राय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here