बिल्सी। नगर स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित नौ दिवसीय समर कैंप का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को खेल, डांस, योग, ताइक्वांडो, स्केटिंग, ड्राइंग-पेंटिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, सी.के. शर्मा, परमेंद्र सिंह, अनामिका सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन केशव शर्मा एवं सिदरा खान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here