बिल्सी: यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बिल्सी के भू देवी वार्ष्णेय इंटरमीडिएट कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

हाई स्कूल में छात्र पवन श्रीवास्तव ने 92.86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही जिले में 10वां स्थान प्राप्त कर बिल्सी तहसील का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग से कुमारी श्रेयाशी चौधरी ने 84.20% अंक प्राप्त कर तथा कला वर्ग में कुमारी तनु सिंह ने 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने शत-प्रतिशत परिणाम और जिले में उत्कृष्ट स्थान मिलने पर सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here