होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली के कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर का हाईस्कूल रिजल्ट शत-प्रतिशत,...

बरेली के कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर का हाईस्कूल रिजल्ट शत-प्रतिशत, शिवकुमार बने टॉपर, छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन, शगुन अवंतिका व दिशिता बनीं बालिका वर्ग में अव्वल,उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी

बरेली: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बरेली के कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेकपुर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।

घोषित परिणाम में शिवकुमार ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में शगुन शर्मा (90.3%), अवंतिका (84.6%) और दिशिता शर्मा (84%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

इसके अलावा विनायक (88.3%), सीतेश (84.3%) और प्रद्युम्न (84%) ने भी टॉप टेन में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक, व्यवस्थापक राजीव सक्सेना, अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं प्रधानाचार्य ओमकार गंगवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here