
बदायूं: मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत शाक्य ने 88.20% अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ।
वहीं हाईस्कूल में मंदाकिनी मिश्रा ने 91.46% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा साक्षी दिलीप यादव (91.16%), यशिता बघेल (90%), गोपाल श्रीवास्तव (90%) और रुद्र माहेश्वरी (89.66%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट में शताक्षी अनुज, राशि भारद्वाज (85.6%), नितिन कुमार (85.6%), अनमोल साहू (84%) और प्रियांशी शर्मा (80.6%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के आचार्य परिवार एवं प्रबंध समिति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























