होम राज्य उत्तर प्रदेश एसएसपी अंकिता शर्मा ने कमलेश कुमार मिश्रा को बनाया बिसौली कोतवाली का...

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कमलेश कुमार मिश्रा को बनाया बिसौली कोतवाली का प्रभारी, देर रात जारी हुआ आदेश,वायरल वीडियो प्रकरण के बाद कार्रवाई पूर्व प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक निलंबित

बदायूं। बदायूं में पुलिस विभाग में अहम फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने देर रात आदेश जारी कर बिसौली कोतवाली की जिम्मेदारी अपराध शाखा में तैनात रहे कमलेश कुमार मिश्रा को सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में बिसौली कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर एवं उपनिरीक्षक भूपेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

इस कार्रवाई के बाद आज बिसौली कोतवाली की कमान कमलेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि नए प्रभारी निरीक्षक कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही कोतवाली की कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here