बिल्सी। बिल्सी तहसील परिसर स्थित लोक सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के संस्थापक प्रशांत जैन एवं पदाधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण मामला उठाते हुए कछला रोड स्थित रंजना हॉस्पिटल से गांधी पार्क तक बिना किसी बाधा के काटे गए 80 से अधिक हरे पेड़ों के कटान की पुनः जांच कराए जाने की मांग की।

इसके अलावा चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने और भूमि की पैमाइश कराए जाने से संबंधित प्रार्थना पत्र भी अधिकारियों को सौंपे गए।

समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ के.के. तिवारी, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, कोतवाल मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here