नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद अब उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।”

अभी तक अपडेट्स

  • सुबह 9 बजेः नीतीश कुमार से मिलने जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी CM आवास पहुंचे।
  • सुबह 11 बजेः नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। कैबिनेट में सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगी।
  • दोपहर करीब 2.30 बजेः नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नितिन नवीन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम हाउस पहुंचे।
  • दोपहर 3.15 बजेः CM नीतीश राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा।
  • 3ः24 बजेछ नीतीश ने पोस्ट किया- मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। मेरा मार्गदर्शन रहेगा।
  • 3ः30 बजेः नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी, शिवराज सिंबह दफ्तर पहुंचे और बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।
  • शाम 4 बजेः बैठक में सम्राट को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।

ख़बर मे लगातार अपडेट जारी है…….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here