होम राज्य उत्तर प्रदेश चंदौसी में श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चुनाव चरम पर, प्रधान...

चंदौसी में श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चुनाव चरम पर, प्रधान पद पर मौसम गुप्ता व पवन भट्टा वाले में सीधी टक्कर,19 अप्रैल को होगा मतदान, 885 सदस्य करेंगे नए प्रबंध समिति का चयन,

  1. सभी पदों पर कड़ा मुकाबला, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
  2. श्री वार्ष्णेय सदन संचालित करने वाले ट्रस्ट का चुनाव बना प्रतिष्ठा का सवाल

चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट (रजि.) के वर्ष 2026 के प्रबंध समिति चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुके हैं। चुनाव को लेकर नगर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी सघन जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी मोर मुकुट वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की नई प्रबंध कार्यकारिणी के गठन हेतु मतदान 19 अप्रैल, रविवार को रामबाग परिसर में कराया जाएगा। चुनाव में कुल 885 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सुरेश कुमार वार्ष्णेय एवं सुशील कुमार वार्ष्णेय सहयोग कर रहे हैं।

इस बार उपप्रधान पद को छोड़कर लगभग सभी पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विशेष रूप से प्रधान पद पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी मौसम गुप्ता और पवन कुमार भट्टा वाले के बीच सीधी टक्कर ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।

मुख्य पदों पर उम्मीदवार:

  • प्रधान पद: मौसम गुप्ता, पवन कुमार भट्टा वाले
  • उपप्रधान पद: दीपक गुप्ता (निर्विरोध)
  • मंत्री पद: अमित के.एस., विमल चौधरी
  • उपमंत्री पद: गौरव वार्ष्णेय (ए.के.जी.), पवन कुमार (एम.सी.एक्स.)
  • कोषाध्यक्ष पद: राजकुमार वार्ष्णेय, राकेश कुमार आर्य
  • आय-व्यय निरीक्षक: आनंद गुप्ता (एडवोकेट), गौरव कुमार (एस.जे.)
  • कोठारी पद: अंकित वार्ष्णेय, रतन कुमार

कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु उम्मीदवार (25):

अभय कुमार वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय (जीएलसी), अक्षय कुमार, दीपांशु वार्ष्णेय, गणेश चौधरी, हिमांशु वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, करण वार्ष्णेय, कौशल किशोर वंदेमातरम, कौशल वार्ष्णेय (शीरा वाले), किंग वार्ष्णेय, कुणाल गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, मनोज कुमार श्याम, मनोज कुमार वार्ष्णेय (शोभाराम), मोहित वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार, प्रदीप ठेकेदार, प्रमोद कुमार गांधी, प्रतीक वार्ष्णेय ‘किट्टू’, रजनीश कुमार, स्पर्श वार्ष्णेय, विनीत गुप्ता (एडवोकेट), विवेक कुमार (नागपुर), यश कुमार गुप्ता (संजय किराना)।

ट्रस्ट की अहमियत:

गौरतलब है कि रामबाग ट्रस्ट द्वारा चंदौसी नगर में विशाल श्री वार्ष्णेय सदन सहित कई शैक्षिक एवं धार्मिक संस्थानों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यह चुनाव न केवल संगठनात्मक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चुनाव को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। अब सबकी नजरें 19 अप्रैल को होने वाले मतदान और परिणाम पर टिकी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here