
बदायूं। भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन तृतीय श्रेणी, बदायूं मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्तरीय चुनाव संपन्न कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
अधिवेशन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डाक सहायक किशन पाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं देखरेख क्षेत्रीय सचिव बरेली राजकुमार धीमान द्वारा की गई।
इस दौरान उझानी के पोस्टमास्टर बिल्सी निवासी अश्विनी कुमार माहेश्वरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित डाक कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
नवगठित कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष—अश्विनी कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष—बलजीत सिंह व प्रेरणा सिंह, जिला/मंडलीय सचिव—देशराज सिंह, सहायक/उप मंडलीय सचिव—जाबिर हुसैन, हेमपाल, वेद प्रकाश माहेश्वरी, अतुल कुमार व बीके सिंह, कोषाध्यक्ष—सचिन कुमार टांक, संगठन मंत्री—सत्यभान सिंह, सहायक संगठन मंत्री—सौरभ कुमार, राकेश कुमार पीपल, प्रमोद कुमार व बृजेश कुमार राठौर तथा ऑडिटर—विक्रम सिंह को चुना गया।
अधिवेशन में देवदत्त शर्मा (जिला अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ), सौरभ कुमार, ब्रजेश कुमार, विक्रम सिंह, बीके सिंह, अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


























