
बदायूं। नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कौशलानंद पांडे उर्फ लालन पांडे ने की।
बैठक में जनपद भर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को दिव्य और भव्य रूप में मनाया जाएगा।
समिति के महामंत्री अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रमों का क्रम:
- सुबह 9 बजे: धर्मशाला में यज्ञ
- दोपहर 12 बजे: मंचीय कार्यक्रम
- दोपहर 3:30 बजे: भव्य शोभायात्रा
- शाम 5 बजे: भगवान परशुराम प्रतिमा का माल्यार्पण
- शाम 7 बजे: धर्मशाला में प्रतिभोज
बैठक में उपस्थित
अध्यक्ष—कौशलानंद पांडे (लालन पांडे), कार्यक्रम अध्यक्ष—रामबहादुर पांडे, महामंत्री—अजय मिश्रा, राहुल चोबे, अमित पांडे,
इसके अतिरिक्त ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, मंत्री संजीव शर्मा, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र पांडे, अरुण अग्निहोत्री, संजय पाठक, विनय चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार शर्मा, आर.के. उपाध्याय, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहित मिश्रा, सौरभ शंखधार, गौरव भारद्वाज, आचार्य मुमुक्षु शास्त्री, अरविंद शर्मा, रचना शंखधार, राजीव शर्मा, अमन, मयंक शर्मा, अजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में समारोह और शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के सक्रिय एवं ऊर्जावान लोगों को सौंपी गईं।


























