बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति कौशल और भाषा दक्षता का विकास करना रहा।

प्रतियोगिता को चार श्रेणियों-कक्षा 1-2, 3-5, 6-8 एवं 9-11-में आयोजित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अप्रैल को सेमीफाइनल तथा 25 अप्रैल को फाइनल राउंड आयोजित किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता को रोचक बना दिया।

मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे
कक्षा 1-2: अमृता (प्रथम), गार्गी/प्रविका/अवनी (द्वितीय), युवान (तृतीय)
कक्षा 3-5: वाणी (प्रथम), अमायरा/जीवा (द्वितीय), आरोही (तृतीय)
कक्षा 6-8: आध्या/सूर्यांश (प्रथम), दिव्यांशी (द्वितीय), शिवालिका/लावण्या (तृतीय)
कक्षा 9-11: तान्या (प्रथम), तंज़ील (द्वितीय), तमन्ना (तृतीय)

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here